धर्म-नीति और नैतिक मूल्यों पर हुई सार्थक परिचर्चा
संवाददाता — सदानंद द्विवेदी लालगंज। अजगरा महान 2026 के अंतर्गत बुधवार को लालगंज के नगर पंचायत सभागार में धर्म-नीति और नैतिक मूल्यों पर सार्थक परिचर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में यक्ष-युधिष्ठिर संवाद की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर विशेष रूप से मंथन किया गया।
परिचर्चा में प्रतिभागियों ने वैदिक इतिहास, धर्म-नीति और नैतिक जीवन-मूल्यों पर अपने विचार रखे। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। कार्यक्रम में आचार्य डॉ. शक्तिधरनाथ पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति की प्रासंगिकता को समझना बेहद आवश्यक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक एवं नैतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
ये भी पढ़ें सीतापुर में नए बस स्टैंड और आधुनिक प्रतीक्षालय को लेकर परिवहन मंत्री से मिले सदर विधायक












