प्रतापगढ़ में छात्रा से छेड़खानी और मारपीट, दुपट्टे से गला दबाने का प्रयास

प्रतापगढ़ में छात्रा से छेड़खानी और मारपीट, दुपट्टे से गला दबाने का प्रयास

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।  जिले में गुरुवार शाम करीब चार बजे कॉलेज से पैदल घर लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना प्रतापगढ़ बाईपास के पास मेडिकल कॉलेज चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है।

आरोप है कि युवक ने छात्रा को सरपत में खींचने की कोशिश की। छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने उसके चेहरे पर नाखून से चोट पहुंचाई और दुपट्टे से गला दबाने का प्रयास किया।

छात्रा ने आरोपी की पहचान सागर शर्मा (20) पुत्र शोभनाथ शर्मा, निवासी गायघाट चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौकी क्षेत्र, कोतवाली नगर के रूप में की है। मामले में पुलिस की कार्रवाई के संबंध में जानकारी सामने आना बाकी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें