परसेंडी ब्लॉक में विकास कार्यों को लेकर बीडीओ पर गंभीर आरोप

परसेंडी ब्लॉक में विकास कार्यों को लेकर बीडीओ पर गंभीर आरोप, ब्लॉक प्रमुख ने डीएम से की जांच की मांग

सीतापुर। विकासखंड परसेंडी के खंड विकास अधिकारी राजेंद्र राजवंशी की कार्यप्रणाली को लेकर ब्लॉक प्रमुख ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ब्लॉक प्रमुख का आरोप है कि ग्राम प्रधानों से कथित रूप से कमीशन लिए जाने तथा ठेकेदारों को काम दिए जाने के साथ अधूरे अथवा मौके पर काम न होने के बावजूद भुगतान किए जाने की शिकायतें सामने आई हैं।

ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र राजवंशी ने जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। शिकायत में चांदपुर, कैमहरा, वजीरपुर, उदयमलपुर, शंकरपुर और दुसैलिया समेत विभिन्न गांवों में कराए गए निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं।

ब्लॉक प्रमुख ने मांग की है कि राजस्व एवं विकास विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच कराई जाए। साथ ही जांच में दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शिकायत में जांच पूरी होने तक बीडीओ के स्थानांतरण की मांग भी की गई है।

हालांकि, लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में प्रशासनिक जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार