महेशगंज से विदा हुए संदीप त्रिपाठी तो छलक उठीं सहकर्मियों की आंखें विदाई समारोह में दिखा भावनाओं का सैलाब, अब कोतवाली देहात की संभालेंगे कमान

महेशगंज से विदा हुए संदीप त्रिपाठी तो छलक उठीं सहकर्मियों की आंखें

विदाई समारोह में दिखा भावनाओं का सैलाब, अब कोतवाली देहात की संभालेंगे कमान

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। महेशगंज थाने का परिसर गुरुवार को उस वक्त भावुक हो उठा, जब अपने कार्यकाल की यादें छोड़कर थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी नई जिम्मेदारी के लिए रवाना हुए। विदाई के दौरान सहकर्मियों और क्षेत्रीय लोगों की आंखें नम थीं। किसी ने माला पहनाई तो किसी ने पुष्प भेंटकर अपने प्रिय अधिकारी को विदाई दी।

संदीप त्रिपाठी का स्थानांतरण अब कोतवाली देहात के थानाध्यक्ष के पद पर हुआ है। उनके विदाई समारोह का आयोजन थाना परिसर में सीओ सदर मनोज रघुवंशी की अगुवाई में किया गया।

समारोह में पुलिसकर्मियों ने अपने साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए। इस दौरान कई सहकर्मी भावुक हो उठे। पुलिसकर्मियों ने उनके व्यवहार, सहयोग और कार्यशैली को याद करते हुए कहा कि अधिकारी का तबादला महज एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, लेकिन अच्छे व्यवहार और अपनत्व की यादें लंबे समय तक साथ रहती हैं।

सीओ सदर मनोज रघुवंशी ने कहा कि किसी भी अधिकारी की पहचान उसके पद से ज्यादा उसके कार्य और व्यवहार से होती है। अच्छे कार्य और लोगों के साथ बेहतर व्यवहार की छाप लंबे समय तक बनी रहती है। उन्होंने संदीप त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

विदाई समारोह में कुछ पल ऐसे भी आए, जब औपचारिकता पीछे छूट गई और रिश्तों की गर्माहट सामने नजर आई। सहकर्मियों ने नम आंखों से विदा किया तो संदीप त्रिपाठी भी भावुक नजर आए। महेशगंज थाने में बिताया उनका कार्यकाल अब यादों का हिस्सा बन गया।

इस मौके पर एसएसआई नीरज कुशवाहा, एसआई गोविंद दुबे, एसआई शमशेर आलम, अजय कुमार, वंदना पटेल, समाजसेवी आदर्श पांडेय, कुमुद मिश्रा सुमित मिश्रा, राजुल पांडेय स्वर्ण आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष पवन मिश्रा, समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिक और पत्रकार मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें