वंदे भारत की चपेट में आई महिला, मौके पर मौत
रहमत अली क्रॉसिंग के पास हादसा, मृतका की नहीं हो सकी शिनाख्त
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
मानिकपुर/प्रतापगढ़। मानिकपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को रहमत अली क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से करीब 45-50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज राय पुलिस बल और आरपीएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के गांवों में महिला की शिनाख्त कराने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












