विश्वकर्मा दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत कार्यक्रम आयोजित,दर्जी ट्रेड के 450 महिला एवं पुरुष लाभार्थियों को टूल किट वितरित
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के लाभार्थियों को ऋण के चेक वितरित, गाजिया बाद।सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम के क्रम में एवं विश्वकर्मा दिवस के पावन अवसर पर कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र गाजियाबाद के परिसर में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्री अजीत पाल त्यागी, माननीय विधायक विधानसभा क्षेत्र मुरादनगर के करकमलों द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत दर्जी ट्रेड के 450 महिला एवं पुरुष लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गई। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद कुमार सौरभ विशिष्ट अतिथि तथा माननीय विधायक विधानसभा क्षेत्र मुरादनगर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उक्त कार्यक्रम के दौरान माननीय विधायक के कर कमल द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के लाभार्थियों को ऋण के चेक वितरित कराए गए।
कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त उद्योग, आशुतोष सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त उद्योग द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लाभार्थियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई एवं प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को अपना रोजगार स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।माननीय विधायक विधानसभा क्षेत्र मुरादनगर द्वारा विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर लोकप्रिय प्रधानमंत्री भारत सरकार श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी गई। तथा प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में प्रदेश सरकार की उपलब्धि तथा प्रदेश सरकार के विजन के बारे में अवगत कराया गया। माननीय विधायक जी द्वारा सभी लाभार्थियों से अपील की गई कि वे प्राप्त की गई टूल किट का सदुपयोग करते हुए अपना स्वरोजगार स्थापित करें और स्वाम्बलंबी बनते हुए अन्य लोगों को भी रोजगार प्रदान करें, जिस मां ने मुख्यमंत्री जी की स्वदेशी अपनाने की जो परिकल्पना है वह उद्देश्य पूर्ण हो सके। उक्त कार्यक्रम के दौरान जेएफसी फाउंडेशन द्वारा 15 मिनट में 15 किलोमीटर के एरिया में जॉब प्रदान कराए जाने के संबंध में भी सभी लाभार्थियों को जानकारी प्रदान की गई। अंत में मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद कुमार सौरभ द्वारा माननीय विधायक विधानसभा क्षेत्र मुरादनगर एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी लाभार्थियों तथा अन्य अधिकारियों को विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।












