सुंदरम तिवारी बने फिट इंडिया के स्टेट साइकिलिंग लीडर

सुंदरम तिवारी बने फिट इंडिया के स्टेट साइकिलिंग लीडर

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के अंतर्गत संचालित फिट इंडिया मूवमेंट की Fit India Sundays on Cycle पहल के तहत प्रतापगढ़ के पर्यावरणविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुंदरम तिवारी को उत्तर प्रदेश का स्टेट साइकिलिंग लीडर (SCL) नियुक्त किया गया है।

सुंदरम तिवारी को यह जिम्मेदारी साइकिलिंग, फिटनेस, जनसहभागिता और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे उनके कार्यों को देखते हुए दी गई है। उनका नियुक्ति पत्र भारतीय खेल प्राधिकरण के डिप्टी डायरेक्टर जनरल मयंक श्रीवास्तव, आईपीएस द्वारा जारी किया गया है।

स्टेट साइकिलिंग लीडर के रूप में सुंदरम तिवारी प्रदेश में साइकिलिंग को फिटनेस, निवारक स्वास्थ्य और पर्यावरण-अनुकूल आवागमन के माध्यम के रूप में बढ़ावा देंगे। साथ ही फिट इंडिया साइकिलिंग क्लबों के नेटवर्क को मजबूत करने और Sundays on Cycle सहित विभिन्न अभियानों में जनभागीदारी बढ़ाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

सुंदरम तिवारी राज्य युवा पुरस्कार से सम्मानित पर्यावरणविद्, लेखक एवं नेचर ग्रीन फ्यूचर ट्रस्ट के संस्थापक हैं। वह लंबे समय से युवाओं को साइकिलिंग, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए विभिन्न जनजागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उनका कार्यकाल 21 सितंबर 2026 से 20 सितंबर 2027 तक एक वर्ष का रहेगा। फिट इंडिया की इस पहल का उद्देश्य जमीनी स्तर पर नेतृत्व को मजबूत करते हुए लोगों को स्वस्थ, सक्रिय और फिट जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार