‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर









दिनांक: 19 सितंबर 2026 हजारों विद्यार्थियों ने चित्रों के माध्यम से देश के विकास, उपलब्धियों एवं अपने सपनों के भारत की परिकल्पना को रचनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से किया अभिव्यक्त
गाजियाबाद।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न विभागों द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद गाजियाबाद के शिक्षा विभाग द्वारा कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के लिए ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गय
प्रतियोगिता में जनपद के परिषदीय, माध्यमिक, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने विगत 10 वर्षों में देश की विभिन्न उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को चित्रों के माध्यम से रचनात्मक रूप से अभिव्यक्त किया।
प्रतियोगिता में नई शिक्षा नीति-2020, शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009, उज्ज्वला योजना, रैपिड रेल, सुकन्या योजना, हेल्पलाइन नंबर, वोकल फोर लोकल, आयुष्मान योजना, हर घर जल योजना, डिजिटल भारत, विकसित भारत, ऑपरेशन सिंदूर, जी-20, ब्रिक्स सम्मेलन, स्वच्छ भारत अभियान, निपुण भारत, स्मार्ट कक्षा, कायाकल्प, बुनियादी शिक्षा, चंद्रयान, एक पेड़ मां के नाम, राम मंदिर, हर घर तिरंगा सहित विभिन्न विषयों को पोस्टर एवं चित्रकला के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 1,255 विद्यालयों में 74,480 छात्र-छात्राएं तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 422 विद्यालयों में 63,075 छात्र-छात्राएं द्वारा प्रतियोगिता में भाग लिया गया।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं की व्यापक सहभागिता ने कार्यक्रम के प्रति उनके उत्साह एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रदर्शित किया।
प्रत्येक विद्यालय में उत्कृष्ट तीन चित्रों का चयन कर छात्र-छात्राओं को विद्यालय स्तर पर पुरस्कृत किया गया। चयनित चित्रों की 24 सितंबर 2026 को विद्यालय स्तर पर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसे छात्र-छात्राओं के अभिभावकों द्वारा भी देखा जा सकेगा।
जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री बुद्ध प्रिय सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री ओपी यादव द्वारा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर नोडल अधिकारियों को नामित कर आवश्यक दायित्व सौंपे गए।
कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड रजापुर, भोजपुर, लोनी, मुरादनगर एवं नगर क्षेत्र में अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों द्वारा भी विद्यालयों का भ्रमण कर कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया।
इसके अतिरिक्त पीएम श्री विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों, पब्लिक स्कूलों एवं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में भी ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से देश के विकास, उपलब्धियों एवं अपने सपनों के भारत की परिकल्पना को रचनात्मक एवं प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।












