सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ एवं ‘विकसित भारत-2047’ विषय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित,राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर-12 नोएडा में माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ एवं ‘विकसित भारत-2047’ विषय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित,राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर-12 नोएडा में माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

कक्षा 05 से 08 तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला तथा कक्षा 09 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन माननीय सांसद ने विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों एवं विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका के प्रति किया जागरूक जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने स्कूली बच्चों के साथ ग्रीन बेल्ट में किया देशी प्रजातियों के पौधो का रोपण गौतमबुद्धनगर, 18 सितंबर 2026 उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जनपद गौतमबुद्धनगर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत: चित्र सेवा’ एवं ‘विकसित भारत-2047’ विषय पर विभिन्न जन-जागरूकता एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा विभाग के समन्वय से जनपद के समस्त शासकीय एवं निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।अभियान के अंतर्गत कक्षा 05 से 08 तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता तथा कक्षा 09 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, देश के प्रति जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण तथा विकसित भारत के निर्माण के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता की भावना को बढ़ावा देना है।

राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर-12 नोएडा में चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ

इसी श्रृंखला में आज राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर-12, नोएडा में चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीय सांसद ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, नवाचार, अनुशासन एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा भी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए ‘मेरे सपनों का भारत’ एवं ‘विकसित भारत-2047’ की परिकल्पना को अपने चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

जनपद के अन्य विद्यालयों में भी आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिताएं

सेवा संकल्प अभियान की इसी कड़ी में जनपद के विभिन्न शासकीय एवं निजी विद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशक्ति एवं रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ एवं हरित भारत, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक शिक्षा, तकनीकी विकास तथा राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।विद्यालय स्तर पर आयोजित इन गतिविधियों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में देश के भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।

स्कूली बच्चों के साथ ग्रीन बेल्ट में किया गया पौधारोपण

इसी क्रम में माननीय विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह द्वारा स्कूली बच्चों के साथ यमुना विकास प्राधिकरण की 60 मीटर रोड के साथ स्थित 50 मीटर चौड़ी ग्रीन बेल्ट में पौधारोपण किया गया। इस दौरान क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नीम, पीपल, बरगद, अर्जुन, पिलखन सहित विभिन्न देशी प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधे लगाए। इस अवसर पर बच्चों को वृक्षों के पर्यावरणीय एवं सामाजिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

पर्यावरण संरक्षण एवं विकसित भारत के संकल्प में विद्यार्थियों की सहभागिता

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार अथवा किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता से ही हरित एवं स्वच्छ वातावरण का निर्माण संभव है। बच्चों को पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा एवं देखभाल के लिए भी प्रेरित किया गया।इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार, महाप्रबंधक परियोजना राजेंद्र भाटी, वरिष्ठ प्रबंधक उद्यान डॉ. आरती सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण, स्कूली बच्चे एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी एवं विकसित भारत-2047 के संकल्प से जोड़ने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार