ई-रिक्शा में बुजुर्ग महिला की चेन लूटने वाली महिला गिरफ्तार, पिघलाकर बेचने की थी तैयारी

ई-रिक्शा में बुजुर्ग महिला की चेन लूटने वाली महिला गिरफ्तार, पिघलाकर बेचने की थी तैयारी

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में थाना इंदिरापुरम पुलिस ने ई-रिक्शा में सफर कर रही बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके साथ एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की चेन को पिघलाकर बनाए गए 10.01 ग्राम सोने के दो टुकड़े बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान 20 जुलाई को सीआईएसएफ कट के पास से कुन्ती उर्फ रूबी (30 वर्ष), निवासी नहरौली, जिला फरीदाबाद (हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी बाल अपचारी के साथ ई-रिक्शा में बैठी बुजुर्ग महिला के गले से चेन चोरी की थी। चेन को बेचने में असफल रहने पर उसे पिघलाकर दो हिस्सों में बांट दिया गया था और दोनों उसे बेचने की फिराक में थे।पुलिस ने बरामद सोने को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ पहले से चोरी के अन्य मुकदमे भी दर्ज हैं।थाना इंदिरापुरम पुलिस की गिरफ्त में महिला आरोपी व बरामद माल।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें