एसपी प्रतापगढ़ के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस का तकनीकी कदम।

एसपी प्रतापगढ़ के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस का तकनीकी कदम।

संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़

ऑपरेशन दस्तक के तहत अपराधियों का त्रिनेत्र एप पर डाटा अपडेट, अपराधियों की डिजिटल फीडिंग जनपद में अपराधियों पर सख़्त निगरानी पुलिस ने थाने पर बुलाकर किया सत्यापन व डाटा फीडिंग पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु संचालित ऑपरेशन दस्तक अभियान के क्रम में ASP(E) श्री शैलेन्द्र लाल व ASP(W) श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारीगण के पर्वेक्षण में समस्त थाना प्रभारी द्वारा जनपद के सभी थानों पर व्यापक कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तहत हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी, गो-वंश वध तथा अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों को थाना स्थानीय पर बुलाकर उनकी पहचान की पुष्टि की गई। तत्पश्चात त्रिनेत्र एप में प्रत्येक अपराधी का पूरा नाम/पता,
मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, आपराधिक इतिहास,
अपराधी की वर्तमान स्थिति, अपडेट फोटो का डिजिटल सत्यापन एवं फीडिंग की गई। ऑपरेशन दस्तक के माध्यम से अपराधियों पर प्रभावी निगरानी स्थापित कर अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ बनाने का उद्देश्य है। यह सिस्टम पुलिस को अपराधियों की गतिविधियों पर त्वरित एवं तकनीकी नियंत्रण प्रदान करता है, जिससे भविष्य में किसी भी अपराध की स्थिति में उनकी पहचान एवं ट्रैकिंग में महत्वपूर्ण सहायता प्राप्त होगी। प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा यह अभियान पूर्ण तत्परता, पारदर्शिता एवं तकनीकी दक्षता के साथ निरंतर जारी है, जिससे कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके तथा जनपद को अपराधमुक्त बनाने की दिशा में सार्थक कदम उठाए जा सकें।

प्रतापगढ़ पुलिस जनसुरक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें