गढ़ी बलना में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास: मारपीट को बताया वजह

गढ़ी बलना में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास: मारपीट को बताया वजह

सावंददाता – अश्वनी कुमार

हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी बलना में बुधवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मारपीट की घटना के बाद उठाए गए इस कदम से गांव में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर्स ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार, गढ़ी बलना निवासी सोनू का गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपियों ने सोनू और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद सोनू आहत होकर अपने घर के एक कमरे में गया और फांसी लगा ली। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो उन्होंने सोनू को फंदे पर लटकता देखा। तुरंत उसे नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।

परिवार का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा की गई मारपीट के कारण ही सोनू ने यह गंभीर कदम उठाया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें