कुंडा में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, ग्रामीणों ने दी 112 पर सूचना
दुर्गा पूजा से लौटते समय बच्ची को झाड़ियों में खींचने का आरोप, परिजनों ने कोतवाली में दी तहरीर
संवाददाता बृजेंद्र शर्मा कुंडा, प्रतापगढ़। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज में छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीती रात दुर्गा पूजा से लौट रही बच्ची को शिव सागर सोनकर जबरन खींचकर झाड़ियों की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान ग्रामीणों की नजर पड़ गई। लोगों को मौके पर आता देख घटना की सूचना तत्काल पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 पर दी गई। जानकारी मिलने पर बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
परिजनों ने मामले में कुंडा कोतवाली में लिखित तहरीर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। अब पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर है।











