प्रतापगढ़ में मॉडल मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन, महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी सुरक्षा व सहायता

प्रतापगढ़ में मॉडल मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन, महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी सुरक्षा व सहायता

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में प्रतापगढ़ पुलिस ने एक और पहल की है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय की उपस्थिति में थाना कोतवाली नगर में मॉडल मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन किया।

इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं और शिकायतों की प्रभावी सुनवाई सुनिश्चित करना तथा उन्हें सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। यहां पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को आवश्यक पुलिस सहायता, मार्गदर्शन और संबंधित सहायता सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा, ताकि वे बिना किसी भय या संकोच के अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रख सकें।

मॉडल मिशन शक्ति केंद्र महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम, संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देने और आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूली बच्चे और काउंसलर भी उपस्थित रहे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुभाष कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
प्रतापगढ़ पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें