पत्नी को लेने आए युवक को ससुरालीजनों ने पीटकर किया लहुलुहान
संवाददाता पवनसूर्यवंशी हमीरपुर
सुमेरपुर,हमीरपुर।गोवर्धन से पत्नी को लेने ससुराल आये युवक को ससुरालीजनों ने पत्नी को जबरिया ले जाने पर जमकर पीटा। विवाद में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। विवाद के बाद ससुराल आये युवक ने साथियों संग थाने पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई।मथुरा जनपद के गोवर्धन निवासी भूरा पहलवान ने बताया कि उसने गत छह दिसंबर को टेढ़ा गांव निवासी दीक्षा तिवारी के साथ विवाह किया था। 12 दिन ससुराल में रहने के उपरांत दीक्षा के माता-पिता उसे वापस गांव ले आए थे। इसके बाद ससुराल नहीं जा रही है। रविवार को वह अपने दोस्त गब्बर सिंह सहित चार लोगों के साथ कार से अपनी पत्नी को लेने आया था। पत्नी को साथ ले जाते समय ससुरालीजनों ने हमला बोल दिया और जमकर पीटा। इस घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। मारपीट के बाद भूरा पहलवान व गब्बर सिंह साथियों सहित घायलावस्था में गांव से भाग कर थाने आकर न्याय की गुहार लगाई । वहीं दीक्षा के पिता ने घटना से पुलिस को अवगत कराया है। वहीं इस घटना में ससुराल पक्ष के लड़की के पिता प्रहलाद तिवारी को चोटें लगी हैं।
थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से घायलों की डाक्टरी कराई गई है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।












