कार्यालय- उप श्रम आयुक्त, उ0प्र0, गाजियाबाद क्षेत्र, गाजियाबाद
अटल आवासी विद्यालय प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27
आवेदन करने की अंतिम तिथि 31.01.2026
परीक्षा दिनांक 22.02.2026
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
अटल आवासीय विद्यालय ग्राम कौन्दू जनपद बुलन्दशहर के लिए कक्षा-6 व कक्षा-9 में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश परीक्षा दिनांक 22.02.2026 को आयोजित की जा रही है। अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु अधिक से अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त करने हेतु श्री अभिनव गोपाल,मुख्य विकास अधिकारी] गाजियाबाद के निर्देशन में निर्माण श्रमिकों को जागरूक करने के लिये श्रम विभाग द्वारा लेबर अड्डों पर लगातार कैम्प लगाये जा रहे। है,जिसमे क्रम में आज दिनांक 11.01.2026 को लेबर अड्डा घण्टाघर गाजियाबाद पर श्रम विभाग अधिकारी के श्री विनोद कुमार शर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं बाबू कश्यप कम्प्यूटर आवेदन द्वारा कैम्प का आयोजन किया गया। श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा श्रम विभाग में संचालित श्रमिकों के हितार्थ विभिन्न योजनाओं जैसे अटल विद्यालय विद्यालय] मातृत्व] शिशु एवं बालिका मदद योजना] संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना] कन्या विवाह सहायता योजना, निर्माण कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता एवं मानधन पेंशन योजना के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। लगभग 120 श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से सम्बन्धित पम्पलेट वितरित किये गये। अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हेतु 03 निर्माण श्रमिकों से आवेदन पत्र प्राप्त किये गये तथा 12 श्रमिको के नये पंजीकरण एवं 8 श्रमिकों के नवीनीकरण कराये गये। श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु पात्रता के सम्बन्ध में निम्न जानकारी भी दी गयीः-
1- ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक] जिनका पंजीयन तीन वर्ष पुराना हो] आवेदन हेतु पात्र होगेA
2- आवेदक द्वारा आवेदन दिनांक 01 जनवरी 2026 से दिनांक 31.01.2026 तक कर सकते है।
3- कक्षा- 6 के प्रवेश के लिये अभ्यार्थी की जन्म तिथि 01.05.2014 से पहले तथा 31.07.2016 (जिसमें उक्त तिथियाW सम्मिलित होगी) के बाद की नही होनी चाहियें।
4- कक्षा- 9 के प्रवेश के लिये अभ्यार्थी की जन्म तिथि 01.05.2011 से पहले तथा 31.07.2013 (जिसमें उक्त तिथियाW सम्मिलित होगी) के बाद की नही होनी चाहियें ।
5- पात्र पंजीकृत निर्माण श्रमिक आनलाइन (upbocw.in) आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त अपने सम्बन्धित ब्लाWक मुरादनगर/राजपुर/लोनी/भोजपुर/नगर निगम गाजिबयाद/नगर पालिका परिषद मोदीनगर/ नगर पंचायत पतला] निवाडी] फरीदनगर] जिला विद्यालय निरीक्षक] अधिकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय अथवा श्रम कार्यालय लोहिया नगर गाजियाबाद से निशुःल्क आवेदन प्राप्त कर सकते।
श्री विनोद कुमार शर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी गाजियाबाद द्वारा सभी निर्माण श्रमिकों से अपील की गयी कि जिन निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण नही वह अपना पंजीकरण एवं पूर्व से पंजीकृत निर्माण श्रमिक] जिनका नवीनीकरण नही है वह अपना नवीनीकरण जनसेवा केन्द्र /श्रम विभाग कार्यालय] लोहिया नगर गाजियाबाद में जाकर करा ले। ताकि श्रम विभाग के अन्तर्गत संचालित जन्म से मृत्यु तक की योजनाओं का लाभ उठाया सकें।












