दिल्ली- उत्तर प्रदेश सीमा में यमुना नदी के तट पर ग्राम हरमपुर-जगतपुर क्षेत्रांतर्गत मशीनों द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन की शिकायत विभिन्न माध्यमों से जिलाधिकारी कार्यालय (खनन अनुभाग), गाजियाबाद को प्राप्त हो रही थी|
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
इसी क्रम में कल दिनांक 10 जनवरी 2026 को माननीय राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT) के आदेशों के क्रम में बनाई गई संयुक्त अंतरराज्यीय कार्यबल (Joint Inter State Task Force) के सदस्यों यथा खान अधिकारी गा
जियाबाद, अपरजिलाधिकारी (वि०/ रा०) गाजियाबाद द्वारा पुलिस की सहायता से उक्त क्षेत्र का औचक निरीक्षण रात्रि लगभग 10 बजे किया गया । निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नदी के तट पर दिल्ली की ओर मशीनों द्वारा खनन एवं परिवहन किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उक्त खनन ग्राम पचेरा, गाजियाबाद में दी गई खनन परमिट की आड़ में दिल्ली की तरफ से किया जा रहा है एवं परिवहन हेतु बुरारी थाना क्षेत्र से एक वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है| चूंकि इस प्रकार का कोई भी परमिट दिल्ली की ओर से खनन एवं परिवहन हेतु नहीं दिया गया है एवं मौके पर पाया खनन ग्राम पचेरा गाजियाबाद से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर है जिससे प्रथम दृष्टया संपूर्ण क्रिया अवैध प्रतीत हुई है| मौके पर हो रहे अवैध खनन को तत्काल रोकने हेतु दिल्ली के अधिकारियों से संपर्क स्थापित किया गया एवं खनन कर रही 03 जेसीबी मशीनों को चौकी बुराड़ी के सुपुर्द करते हुए कार्य को रुकवा दिया गया। उक्त कार्रवाई में दिल्ली की ओर से चौकी इंचार्ज बुराड़ी मौजूद रहे एवं दिल्ली के अधिकारियों द्वारा भी मौके पर जांच करते हुए अग्रतर कार्यवाही की जा रही है।
यह स्पष्ट है कि दिल्ली-यूपी सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा एवं टास्क फोर्स द्वारा लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।












