प्रतापगढ़ में राजा भैया ने विजयदशमी पर किया शस्त्र पूजन, समर्थकों की उमड़ी भीड़
संवाददाता बृजेंद्र शर्मा प्रतापगढ़। कुंडा विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने विजयदशमी के पावन पर्व पर अपनी पैतृक बेंती कोठी में पारंपरिक विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों ने भी अपने लाइसेंसी असलहों के साथ शस्त्र पूजन में भाग लिया। पूरे परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार गूंजता रहा।
राजा भैया ने लगातार दूसरे वर्ष विजयदशमी के अवसर पर समर्थकों के साथ बेंती कोठी में शस्त्र पूजन किया। इस दौरान वह पारंपरिक कुर्ता-धोती में नजर आए, जबकि उनके समर्थक भी पारंपरिक वेशभूषा में दिखाई दिए। दशहरे के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों की झलक देखने को मिली।











