प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स 27 नवम्बर को

प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स 27 नवम्बर को

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर यूपी

गाजियाबाद। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 01 से 06 दिसम्बर 2026 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, झांसी में किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में जनपद गाजियाबाद की टीम के चयन हेतु जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स दिनांक 27 नवम्बर 2026 को अपराह्न 03:30 बजे महा माया स्पोर्ट्स स्टेडियम, गाजियाबाद में आयोजित किए जाएंगे।

जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स में चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करना होगा, जो दिनांक 28 नवम्बर 2026 को प्रातः 11:00 बजे कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम, मेरठ में आयोजित होंगे।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु खिलाड़ियों की जन्मतिथि दिनांक 01 जनवरी 2008 के बाद की होनी अनिवार्य है।

इच्छुक खिलाड़ियों को चयन ट्रायल्स में अपना आधार कार्ड, नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र, शैक्षिक संस्थान द्वारा जारी जन्म प्रमाण-पत्र की छायाप्रति तथा 04 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। जन्मतिथि प्रमाण-पत्र पर अंकों एवं शब्दों में स्पष्ट रूप से अंकित होनी चाहिए। आवश्यक अभिलेखों के अभाव में खिलाड़ियों को चयन ट्रायल्स/प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कराया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी महा माया स्पोर्ट्स स्टेडियम, गाजियाबाद में संपर्क कर सकते हैं।
राम मिलन क्रीड़ा अधिकारी, गाजियाबाद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें