पशुपालन और दुग्ध उत्पादन से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था: माननीय प्रभारी,मंत्री धर्मपाल सिंह

पशुपालन और दुग्ध उत्पादन से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था: माननीय प्रभारी,मंत्री धर्मपाल सिंहपशुपालन और दुग्ध उत्पादन से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था: माननीय प्रभारी,मंत्री धर्मपाल सिंह

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर गाजियाबाद में पशुपालकों का सम्मान, डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर,5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में पशुपालन और दुग्ध उत्पादन की अहम भूमिका: धर्मपाल सिंह, गाजियाबाद।दिनांक: 26 नवंबर, 2026 राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर गुरुवार को दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन, गाजियाबाद में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में माननीय प्रभारी मंत्री एवं पशुधन एवं दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री धर्मपाल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रगतिशील पशुपालकों, डेयरी संचालकों, गोशालाओं से जुड़े पदाधिकारियों एवं गोसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मयोगियों को कंबल, रजाई एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था तथा उत्तर प्रदेश सरकार के एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिए बिना हासिल करना संभव नहीं है पशुपालन और डेयरी व्यवसाय ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। किसान एवं पशुपालक देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि तथा निराश्रित गोवंश की समुचित देखभाल को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र पशुपालकों तक पहुंचाने पर बल दिया।उल्लेखनीय है कि श्वेत क्रांति के जनक एवं महान दुग्ध क्रांतिकारी डॉ. वर्गीज कुरियन के जन्मदिवस 26 नवंबर को उनके योगदान के सम्मान में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रगतिशील पशुपालकों, डेयरी संचालकों, गोशालाओं के प्रतिनिधियों, गोसेवा कार्यकर्ताओं तथा पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.पी. पांडेय ने पशुपालन विभाग द्वारा स्वदेशी गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन, गोपालन को प्रोत्साहित करने तथा पशुपालकों की आय में वृद्धि के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दूध एक पौष्टिक एवं संतुलित आहार है, जिसमें कैल्शियम, फास्फोरस एवं विटामिन बी-12 सहित अनेक आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। दुग्ध उत्पादन न केवल पोषण एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि ग्रामीण परिवारों की आजीविका और आर्थिक समृद्धि का भी प्रमुख आधार है।डेयरी विभाग की ओर से श्री सुधीर राठी एवं श्री अविनाश सत्यार्थी, सामान्य प्रबंधक, दुग्ध संघ मेरठ ने विभागीय उपलब्धियों, दुग्ध उत्पादन एवं डेयरी क्षेत्र में संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर अपर निदेशक, मेरठ मंडल डॉ. मानव तथा शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी डॉ. निखिल वार्ष्णेय, दुग्धशाला अधिकारी मेरठ भी उपस्थित रहे। समारोह का प्रमुख आकर्षण गोसेवा, डेयरी व्यवसाय एवं निराश्रित गोवंश संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कर्मयोगियों और प्रगतिशील पशुपालकों का सम्मान रहा।

माननीय मंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी ने सम्मानित प्रतिभागियों के समर्पण एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए अन्य लोगों को भी पशुपालन एवं गोसेवा के कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान श्री असीम रावत, श्री राजदेव त्यागी, श्री रमन मलिक एवं श्री अनिल गुप्ता ने उत्कृष्ट गोआश्रय स्थलों एवं गोशालाओं के संचालन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरिवंश सिंह ने किया।

उन्होंने डॉ. वर्गीज कुरियन के जीवन, संघर्ष एवं देश में श्वेत क्रांति लाने में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन एवं आधुनिक डेयरी प्रबंधन अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री कृष्णवीर सिंह सिरोही, श्रीकृष्ण गोशाला के पदाधिकारी श्री देवेंद्र अग्रवाल एवं श्री अनिल गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जनपद के पशु चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, वेटरनरी फार्मासिस्ट एवं ग्राम स्तर पर टीकाकरण तथा कृत्रिम गर्भाधान कार्यों में योगदान देने वाले पशुमित्रों ने भी सहभागिता की।

अंत में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.पी. पांडेय ने माननीय मंत्री जी, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों, गोशाला प्रतिनिधियों तथा दूर-दराज से आए सभी पशुपालकों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर आयोजित यह समारोह पशुपालकों का उत्साहवर्धन करने, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने, गोवंश संरक्षण के प्रति जनजागरूकता विकसित करने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम का,संविधान दिवस पर जनपद में विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुए भव्य कार्यक्रम, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठन