विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की मंडलायुक्त श्री भानु चंद्र गोस्वामी ने की समीक्षा,कमजोर प्रदर्शन करने वाले बीएलओ के कार्यों का करें सत्यापन: रोल ऑब्जर्वर
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा



लंबित ऑफलाइन प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन निर्धारित समय में पूर्ण करायें: रोल ऑब्जर्वर,28 एवं 29 नवंबर के विशेष अभियान दिवसों की तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश,
गाजियाबाद।दिनांक: 26 नवम्बर 2026 जनपद गाजियाबाद में संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान की प्रगति एवं तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त, मेरठ मंडल एवं रोल ऑब्जर्वर श्री भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में अधिकारियों तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी बैठक में मतदाता सूची के अद्यतन, प्राप्त दावों एवं आपत्तियों, लंबित प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन, संभावित दोहरी प्रविष्टियों के सत्यापन तथा आगामी 28 एवं 29 नवंबर को आयोजित होने वाले विशेष अभियान दिवसों की तैयारियों की समीक्षा की गई। मंडलायुक्त श्री भानु चंद्र गोस्वामी ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रकाशित सूचियों का नियमित अवलोकन सुनिश्चित किया जाए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभावार एवं भागवार बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) की अद्यतन सूची तथा उनके संपर्क नंबर उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। संभावित दोहरी प्रविष्टियों का स्थलीय सत्यापन कर नियमानुसार निस्तारण किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी पात्र मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से मतदाता सूची से न हटे। कमजोर प्रदर्शन करने वाले बीएलओ के कार्यों का होगा सत्यापन ,मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम प्रपत्र प्राप्त करने वाले 75 बीएलओ को चिह्नित कर 27 नवंबर को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) एवं सुपरवाइजर उनके साथ क्षेत्र में भ्रमण कर मतदाता सूची का स्थलीय सत्यापन करेंगे। अधिकारियों द्वारा निर्धारित घरों में जाकर रैंडम आधार पर सत्यापन किया जाएगा। विशेष अभियान दिवसों के उपरांत अगले 80 से 100 बीएलओ के कार्यों का भी सत्यापन कराया जाएगा। उन्होंने सभी लंबित ऑफलाइन प्रपत्रों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन निर्धारित समय में पूर्ण कराने तथा प्रतिदिन शाम 6 बजे तक रिपोर्ट लॉक करने के निर्देश दिए। ईआरओ-नेट पर उपलब्ध आंकड़ों एवं बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों का मिलान कर किसी भी अंतर को तत्काल दूर कराया जाए।
विशेष अभियान दिवसों पर रहेगी कंट्रोल रूम से निगरानी आगामी 28 एवं 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवसों के सफल संचालन के लिए मतदान दिवस की तर्ज पर समर्पित कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए। कंट्रोल रूम के माध्यम से बीएलओ की उपस्थिति, लोकेशन एवं कार्य प्रगति की प्रत्येक दो घंटे में समीक्षा की जाएगी।शहरी क्षेत्रों में नगर निगम एवं नगर निकाय के कर्मचारियों, सुपरवाइजरों तथा पार्षदों का सहयोग लेकर बहुमंजिला इमारतों एवं अन्य क्षेत्रों में मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत सचिवों, लेखपालों एवं कोटेदारों के सहयोग से विशेष अभियान को प्रभावी बनाया जाए।मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बीएलओ एवं अन्य मैदानी कर्मचारियों के साथ समन्वयपूर्ण व्यवहार रखते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया जाए।अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आगामी समीक्षा बैठक में सभी निर्देशों के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की जाएगी।बैठक में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़, मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ, अपर जिलाधिकारी (भूमि अध्याप्ति), समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।











