सीतापुर में झोलाछाप डॉक्टर पर पुलिस का बड़ा एक्शन

 सीतापुर में झोलाछाप डॉक्टर पर पुलिस का बड़ा एक्शन

संवाददाता निशांत श्रिपाडी

सीतापुर। मानपुर थाना क्षेत्र के विसेण्डा स्थित मेडिकल स्टोर में इलाज के दौरान 14 वर्षीय किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी मो. समीर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, किशोरी को मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन और ड्रिप लगाए गए थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी बिसवां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लिनिकों के खिलाफ जांच अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें जस्टिस आगा हैदर को सम्मान दिलाने की मांग, फैयाज अहमद ने कांग्रेस पर साधा निशाना

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें