माता-पिता को जान से मारने के प्रयास में थाना मोदीनगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त व 01अभियुक्ता गिरफ्तार
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत आने वाले थाना मोदीनगर में दिनांक 24.02.2026 को थाना मोदीनगर पर वादी श्री रमाशंकर गुप्ता द्वारा तहरीर दी गई कि वादी के पुत्र मनोज व पुत्रवधु किरन द्वारा वादी व वादी की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर देना व जान से मारने की नीयत से आग लगाने का प्रयास करना। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मोदीनगर पर तत्काल सुसंगत धारा-109(1) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।तत्पश्चात् थाना मोदीनगर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्ता 1. किरन पत्नी मनोज कुमार निवासी हरमुखपुरी गोविन्दपुरी थाना मोदीनगर गाजियाबाद उम्र करीब 32 वर्ष व अभियुक्त 2. मनोज गुप्ता पुत्र रमाशंकर गुप्ता निवासी हरमुखपुरी गोविन्दपुरी थाना मोदीनगर गाजियाबाद उम्र करीब 36 वर्ष को थाना क्षेत्र मोदीनगर से गिरफ्तार किया गया।अभियुक्तगण के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 लोहे का दांव बरामद कर उपरोक्त अभियोग में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त मनोज ने पूछताछ के दौरान बताया कि मेरा पहला विवाह बलिया जनपद की रहने वाली एक लड़की से हुआ था जिससे हमें 01 पुत्र व 01 पुत्री हुये थे। मेरे पुत्र की मृत्यु हो गयी थी। मेरे माता-पिता लडका चाहते थे जिस कारण उनके द्वारा मेरा पहली पत्नी से तलाक कराकर बलिया जनपद से ही किरण से दूसरी शादी करा दी थी जिससे हमें 03 पुत्रियाँ हुई। मेरे माता-पिता अक्सर लड़का न होने का ताना देकर दूसरी पत्नी से भी तलाक कराने का दबाव बनाने लगे तथा घर में रहने का विरोध करते थे। आये दिन झगड़ा होता रहता था। दिनांक 24.02.2026 को मेरे माता-पिता ने घर में लगी एलईडी टीवी को बच्चों के देखने के कारण नाराज होकर तोड़ दी थी। शाम को मैं घर आया तो बच्चे सुबह से खाना नहीं खाए थे। इसी बात को लेकर हमारा आपस में झगड़ा हो गया था और मैंने आवेश में आकर अपने माता-पिता पर हमला कर दिया था।गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-1. किरन पत्नी मनोज कुमार निवासी 246 हरमुखपुरी गोविन्दपुरी थाना मोदीनगर गाजियाबाद उम्र करीब 32 वर्ष 1, 2. मनोज गुप्ता पुत्र रमाशंकर गुप्ता निवासी 246 हरमुखपुरी गोविन्दपुरी थाना मोदीनगर गाजियाबाद उम्र करीब 36 वर्ष।बरामदगी का विवरण -घटना में प्रयुक्त (01 लोहे का दांव बरामद। आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग,अभियुक्तगण के विरुद्ध उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना मोदीनगर पर 01 अभियोग पंजीकृत है, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-थाना मोदीनगर पुलिस टीम ।












