थाना लोनी पुलिस द्वारा अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना लोनी पुलिस द्वारा अभियोग में वांछित 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर के अंतर्गत आने वाले थाना लोनी में दिनांक 20.12.2025 को थाना लोनी पर वादी द्वारा तहरीर दी गई कि अभियुक्त गुलजार उर्फ काला निवासी ग्राम चिरौडी थाना लोनी गाजियाबाद द्वारा वादी की साली के साथ मारपीट करना व जान से मारने की धमकी देना जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी पर तत्काल सुसंगत धारा 115(2)/351(3) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके उपरान्त वादी की साली का दौराने उपचार मृत्यु हो जाना जिसके आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 105/333 बीएनएस की बढ़ोतरी की गयी जिसमें 01 अन्य अभियुक्त यासीन पुत्र अब्बास निवासी ग्राम चिरौडी थाना लोनी गाजियाबाद का नाम भी प्रकाश में आया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।तत्पश्चात् आज दिनांक 25.02.2026 को थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तगण 1. गुलजार उर्फ काला पुत्र इसरार उर्फ लाला उम्र करीब 27 वर्ष 2. यासीन पुत्र अब्बास निवासीगण ग्राम चिरौडी थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 29 वर्ष को थाना लोनी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।अग्रिम वैधानिक कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है। अभियुक्तगण ने पूछताछ करने पर बताया कि वादी की साली हमारे पड़ोस में समारोह मे आयी थी उससे हमारी कहासुनी हो गयी जिससे हम दोनों ने गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट कर दी थी तथा उसके सिर में चोट आयी थी जिससे उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता1. गुलजार उर्फ काला पुत्र इसरार उर्फ लाला निवासी ग्राम चिरौडी थाना लोनी गाजियाबाद।उम्र करीब 27 वर्ष 2. यासीन पुत्र अब्बास निवासी ग्राम चिरीडी थाना लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 29 वर्ष आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग अभियुक्तगण के विरुद्ध उपरोक्त प्रकरण के संबंध में थाना लोनी पर 01 अभियोग पंजीकृत
है, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम-थाना लोनी पुलिस टीम ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें