हत्या का प्रयास में 03 अभियुक्त/ अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना अंतू पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास के अभियोग से संबंधित 03 अभियुक्त/ अभियुक्ता, गोविन्द लाल सरोज, अमित सरोज उर्फ रोहित, अनीता सरोज को थाना अंतू क्षेत्रान्तर्गत छतरपुर नारा पंच भईयन मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया
दिनांक 04.04.2026 को वादी की पत्नी के साथ पड़ोस की शोभा पत्नी गोविन्द द्वारा गाली-गलौज करते हुए विवाद किया गया, जिस पर शोभा व उसके परिजन रोहित उर्फ अमित, गोविन्द व अनीता लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी लेकर आए और सामूहिक रूप से मारपीट की। इस दौरान रोहित उर्फ अमित ने कुल्हाड़ी से वादी की पत्नी के सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया तथा बीच-बचाव करने आए व्यक्ति पर भी जानलेवा हमला कर उसका सिर फोड़ दिया एवं अंगूठा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना अंतू पर मु0अ0सं0 74/2026 धारा 109(1)/110/115(2)/117(2)/352/351(3) बीएनएस बनाम 04 नामजद अभियुक्त पंजीकृत किया गया है।
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी अंतू श्री अभिषेक कुमार सिरोही के नेतृत्व में थाना अंतू के उपनिरीक्षक रविंद कुमार यादव मय हमराह महिला आरक्षी रेशमा यादव, आरक्षी अवधेश यादव, आरक्षी कन्हैया विश्वकर्मा व आरक्षी अंकित यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वारण्टी, वाछित अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 74/2026 धारा 109(1)/110/115(2)/117(2)/352/351(3) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित 03 अभियुक्त/ अभियुक्ता, 01. गोविन्द लाल सरोज पुत्र स्व श्रीनाथ उम्र करीब 52 वर्ष, 02. अमित सरोज उर्फ रोहित पुत्र गोविन्द लाल सरोज उम्र करीब 27 वर्ष, 03. अनीता सरोज पुत्री गोविन्द लाल सरोज उम्र करीब 32 वर्ष निवासी गण ग्राम छतरपुर थाना अंतू जनपद प्रतापगढ़ को थाना अंतू क्षेत्रान्तर्गत छतरपुर नारा पंच भईयन मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें थाना दिलीपपुर पुलिस की कार्यवाही: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार












