थाना दिलीपपुर पुलिस की कार्यवाही: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना दिलीपपुर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त महताब हुसैन के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी दिलीपपुर श्री बलराम सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 रमिल कुमार मय हमराह उ0नि0 श्री पंकज कुमार वर्मा, का0 आशीष कुमार, का0 सुनील पटेल द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना दिलीपपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चौपई के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ 01 अभियुक्त महताब हुसैन पुत्र स्व० जमीलद्दीन निवासी ग्राम सरखेलपुर थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें हरिजन सुरक्षित आबादी की जमीन पर जबरन एक मुकदमा न्यायालय में दाखिल कर कब्जा करने को लेकर विवाद गहराया












