थाना मधुबन बापूधाम एवं थाना सिहानी गेट की 08 अभियुक्त गिरफ्तारसंयुक्त पुलिस टीम द्वारा 07 चोरी की स्कूटी व 01 चोरी की स्कूटी की नम्बर प्लेट बरामद,
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

थाना मधुबन बापूधाम एवं थाना सिहानी गेट की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 07 चोरी की स्कूटी व 01 चोरी की स्कूटी की नम्बर प्लेट बरामद, 08 अभियुक्त गिरफ्तार तथा अवैध कटान करने वाले स्क्रैप सेंटर पर प्रभावी कार्यवाही। उक्त सम्बन्ध में श्री सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर द्वारा दिनांक 23.01.2026, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा वाहन चोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना सिहानी गेट एवं थाना मधुबन बापूधाम पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे/निशानदेही से 07 चोरी की स्कूटी एवं 01 चोरी की नम्बर प्लेट बरामद की गई है। दिनांक 11.02.2026 को संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर 07 स्टार ऑटो स्क्रैपिंग इंडिया प्रा.लि., मोहिनुद्दीनपुर मैनापुर इंडस्ट्रियल एरिया, दुहाई, गाजियाबाद में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मौके से 03 चोरी की स्कूटी एवं 01 चोरी की नम्बर प्लेट बरामद की गई। पूछताछ एवं निशानदेही के आधार पर 16 मंजिला बिल्डिंग के पास से 04 अन्य चोरी की स्कूटी बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तगण स्क्रैप सेंटर से गिरफ्तार (समय करीब 01:10 बजे दिनांक 11.02.2026)
1. नवाब मलिक पुत्र अजीज मलिक नि० 394/1 घाटी रोड, थाना आनन्द पर्वत, दिल्ली, मूल पता-ग्राम किशोरी, पोस्ट निवाड़ी, थाना जानी, जनपद मेरठ
2. रियाजुद्दीन पुत्र सफी मोहम्मद, नि० गली नं० 03, अमन कॉलोनी, थाना कोतवाली नगर, जनपद गाजियाबाद अन्य अभियुक्त गिरफ्तारी स्थान16 मंजिला बिल्डिंग एवं जीडीए बिल्डिंग के मध्य सड़क, समय करीब 02:00बजे दिन)
3. नरेश कुमार पुत्र पंकज कुमार नि० शाहपुर बम्हैटा, थाना वेव सिटी, जनपद गाजियाबाद
4. सुनील पुत्र चरन सिंह नि० शाहपुर बम्हैटा, थाना वेव सिटी, जनपद गाजियाबाद
5. नदीम पुत्र कलुआ नि० शाहपुर बम्हैटा, थाना वेव सिटी, जनपद गाजियाबाद मूल पता- ग्राम चिट्टा, थाना सलेमपुर, जनपद बुलन्दशहर
6. कृष्णा पुत्र स्व० श्री भगवान सिंह नि० शाहपुर बम्हेटा, थाना वेव सिटी, जनपद गाजियाबाद मूल पता- ग्राम हरियौज, थाना खैपर, जनपद बलिया
7. सगीर पुत्र स्व० नूर मोहम्मद नि० रजापुर, थाना कविनगर, जनपद गाजियाबाद
8. फजलू उर्फ फजल मोहम्मद पुत्र मेहरबान नि० ग्राम , मौहल्ला मेढकान, थाना मसूरी, जनपद गाजियाबाद बरामद वाहन विवरण स्क्रैप सेंटर से बरामद।अपराध की कार्यप्रणाली नरेश व सुनील वाहन चोरी करते थे। अन्य सदस्य चोरी के वाहनों को छिपाकर रखते थे। तत्पश्चात वाहन 07 स्टार स्क्रैप सेंटर पर बेच दिए जाते थे। स्क्रैप सेंटर संचालक द्वारा चोरी के वाहनों का अवैध कटान कर दिया जाता था, जिससे पहचान मिटाई जा सके।अन्य कार्यवाहीस्क्रैप सेंटर को सीज करने एवं उसके लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु सक्षम प्राधिकारी को पत्राचार किया जा रहा है।पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद द्वारा वाहन चोरी के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगा।गिरफ्तार अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।












