वख्तियारपुर टोल पर वसूली का आरोप, अधूरा मार्ग होने के बावजूद टोल वसूली पर उठे सवाल

वख्तियारपुर टोल पर वसूली का आरोप, अधूरा मार्ग होने के बावजूद टोल वसूली पर उठे सवाल

संवादाता: रोहित कुमार

जनपद इटावा से एक बड़ी और गंभीर खबर सामने आ रही है। इटावा मार्ग पर स्थित वख्तियारपुर टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से टोल वसूली को लेकर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का आरोप है कि मात्र 15 से 20 किलोमीटर की दूरी के लिए टोल टैक्स वसूला जा रहा है, जो पूरी तरह से अनुचित और नियमों के खिलाफ है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस मार्ग पर टोल वसूला जा रहा है, उसका निर्माण कार्य अभी तक पूरी तरह से पूर्ण नहीं हुआ है, इसके बावजूद वाहन चालकों से जबरन टोल टैक्स वसूला जा रहा है। यह सीधे तौर पर आम जनता की जेब पर डाका डालने जैसा है।
इस मामले को लेकर लोग National Highways Authority of India (NHAI), केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार से सवाल पूछ रहे हैं कि क्या अधूरे मार्ग और इतनी कम दूरी के लिए टोल वसूली जायज है?
स्थानीय लोगों की मांग
मैनपुरी और इटावा जनपद के स्थानीय निवासियों के लिए वख्तियारपुर टोल पर टोल माफी दी जाए
जब तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण न हो, टोल वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए
टोल नियमों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए
लोगों का साफ कहना है कि यह खुली लूट किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब क्षेत्र के लोग एकजुट होकर इस मुद्दे पर आवाज बुलंद करने की तैयारी में हैं और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें