एटा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर एटा में मनाया गया “समर्पण दिवस”

एटा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर एटा में मनाया गया “समर्पण दिवस”

संवाददाता योगेन्द्र सिंह.एटा। डॉ. पी. के. जैन सभागार, सरस्वती शिशु मंदिर, रेलवे रोड, एटा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर “समर्पण दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने उनके महान व्यक्तित्व एवं कृतित्व को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम की भावना का प्रतीक रहा है। उनके विचार आज भी विकसित भारत के संकल्प को सशक्त दिशा प्रदान कर रहे हैं तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी श्री हर्षवर्धन आर्य जी, मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश वशिष्ठ जी तथा कार्यक्रम संयोजक श्री धीरेंद्र चौहान जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारीगण एवं ऊर्जावान कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

ये भी पढ़ें एस.आर.टी. पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव भव्यता और उत्साह के साथ सम्पन्न

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें