12 साल पुराने चालक ने मालिक के ₹9 लाख किए चोरी, सेक्टर-20 पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
नोएडा, 20 जुलाई। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस ने एक बड़ी चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की पूरी ₹9 लाख की नकदी तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है।पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सेक्टर-20 पुलिस ने स्थानीय इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से चोरी की घटना का सफल अनावरण किया। पुलिस ने आरोपी कपिल पुत्र सत्यभान को लाल पैथ लैब के सामने स्थित पार्क, नोएडा से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को अलीगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-20 में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने परिवार के साथ नोएडा के एक मॉल में खरीदारी करने आए थे। इसी दौरान उनका चालक कपिल कार से ₹9 लाख से भरा बैग चोरी कर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले करीब 12 वर्षों से शिकायतकर्ता के यहां चालक के रूप में कार्यरत था। कार में रखी बड़ी रकम देखकर उसके मन में लालच आ गया और उसने बैग चोरी कर लिया।आरोपी का विवरणनाम: कपिल पुत्र सत्यभान निवासी: ग्राम नादा वाजिदपुर, थाना रोरावर, जिला अलीगढ़उम्र: लगभग 34 वर्ष शिक्षा: पांचवीं पास बरामदगी ₹9,00,000 नकद 01 अवैध चाकू पंजीकृत मुकदमे मु0अ0सं0 288/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।मु0अ0सं0 286/2026, धारा 316(4) बीएनएस, थाना सेक्टर-20, गौतमबुद्धनगर।












