16 साल का बॉयफ्रेंड, 23 साल की गर्लफ्रेंड और कमरे में… प्रेमिका संग रंगरलियां मना रहा था किशोर, घरवालों ने देख लिया तो..

16 साल का बॉयफ्रेंड 23 साल की गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा कमरे में, आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर घरवालों

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गोरखपुर में 16 वर्षीय किशोर जब अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका से मिलने रात में उसके घर पहुंचा तो, परिजनों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद किशोर से लड़की की तत्काल मांग भरवाकर शादी करा दी। इसके बाद दोनों के परिजन थाने पहुंचे, ताकि लिखा-पढ़ी पुलिस के समक्ष हो जाए। आरोप है कि ऑन ड्यूटी दीवान ने परिजनों के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें वहां से भागा दिया। इसके बाद किशोर को हवालात में डाल दिया।

पूरा मामला?

गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर अपने ही गांव की 23 वर्षीय प्रेमिका से मिलने रात में उसके घर में घुसा था। इसकी भनक पड़ोसियों को लग गई, उन्होंने इसकी सूचना लड़की की मां को दे दी। बताया जाता है कि परिजनों ने रंगे हाथ किशोर को पकड़ लिया और मोहल्ले वालों के समक्ष ही लड़की के मांग में सिंदूर डलवा कर दोनों का विवाह करा दिया।

किशोर और उसके परिजन इस शादी से मुकर ना जाए इसके लिए रात में ही परिजन पिपराइच थाने पहुंचे। आरोप है कि ऑन ड्यूटी दीवान जो सिविल वर्दी में थे। वह नशे में धुत्त थे। उन्होंने अभद्रता करते हुए सभी को वहां से भगा दिया। किशोर को हवालात में बंद कर दिया। शनिवार की सुबह जब परिजन दोबारा थाने पहुंचे, तब जाकर किशोर को रिहा किया गया।

दोनों परिवारों की रजामंदी से कराई गई शादी

थाने से किशोर के छूटने के बाद दोनों परिवारों के बीच पंचायत बुलाई गई, जिसमें आपसी सहमति से शादी का निर्णय लिया गया। इसके बाद दोनों की पहले मंदिर में शादी कराई गई और फिर कोर्ट मैरिज भी संपन्न कराई गई। लड़की को विधिवत विदा कर किशोर के साथ भेज दिया गया।

इसी बीच, गोरखपुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे। परिजनों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस पर पुलिस प्रशासन ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और परिजनों की सहमति से प्रेमी युगल की शादी कराई गई है। वहीं, ऑन ड्यूटी स्टाफ द्वारा की गई कथित अभद्रता की जांच कराए जाने की बात भी कही गई है।

ये भी पढ़ें सपा सांसद के काफिले पर फेंके पत्थर और टायर करणी सेना का हमला

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें