हत्या के प्रयास के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे से संबंधित दो अभियुक्तों रामलाल और आशीष को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे दोनों आरोपियों को पुलिस टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार












