दो सहेलियों ने रचाई आपस में शादी, एक-दूजे को पहनाई वरमाला

प्यार में धोखा खाई दो सहेलियों ने रचाई आपस में शादी, एक-दूजे को पहनाई वरमाला

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक अनोखी और भावनात्मक घटना सामने आई है, जहां प्यार में धोखा खाने के बाद दो युवतियों ने समाज की बंदिशों को तोड़ते हुए आपस में शादी कर ली। एक-दूसरे को वरमाला पहनाकर साथ जीने-मरने की कसमें खाई।

इन युवतियों का नाम आशा और ज्योति है। दोनों तीन महीने पहले ही मिली थीं और जल्द ही एक गहरी दोस्ती में बंध गईं। दोनों को ही अपने-अपने प्रेम संबंधों में धोखा मिला था, जिससे आहत होकर उन्होंने यह अनोखा फैसला लिया।

वरमाला पहनाने के बाद ‘पति’ बनी आशा ने कहा, “भले ही कानून हमारी शादी को मान्यता न दे, लेकिन हम अब जीवनभर साथ-साथ रहेंगे। हमने यह कदम पुरुष समाज से नफरत के चलते उठाया है। लड़कों ने मोहब्बत के नाम पर हमें सिर्फ दर्द और धोखा दिया।”

दोनों ने मिलकर एक नया जीवन शुरू करने का फैसला किया है और साथ घर बसाने की बात कही है। इस कदम ने जहां एक ओर समाज को चौंकाया है, वहीं सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें आज का राशिफल 14 मई 2025 , बुधवार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें