200 विद्यालयों में संचालित होंगी स्कूल सुरक्षा गतिविधियां आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विद्यार्थियों व शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

200 विद्यालयों में संचालित होंगी स्कूल सुरक्षा गतिविधियां
आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विद्यार्थियों व शिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा, 23 सितंबर। मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-3 के तहत जिले के 200 विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों को आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए जागरूक और प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रभावी संचालन को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई।
बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम के तीसरे चरण के अंतर्गत जिले के चयनित 200 विद्यालयों में विभिन्न सुरक्षा संबंधी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूक करने के साथ विद्यालयों में सुरक्षित वातावरण तैयार करना है।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चयनित विद्यालयों में निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार सुरक्षा गतिविधियों का समयबद्ध और प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए। विद्यार्थियों और शिक्षकों को अग्निकांड, भूकंप, आकाशीय बिजली, बाढ़ और जलभराव जैसी आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षित निकासी के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ आवश्यकता के अनुसार मॉक ड्रिल, जागरूकता कार्यक्रम और प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनका उद्देश्य आपात स्थिति में विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को घबराने के बजाय सुरक्षित एवं त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार करना है।
सीडीओ ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चयनित विद्यालय में सुरक्षा संबंधी गतिविधियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए विद्यालयों में सुरक्षित वातावरण तैयार हो सके।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार