1 साल के बच्चे के गले में फंसी 3 इंच की जिंदा मछली।

1 साल के बच्चे के गले में फंसी 3 इंच की जिंदा मछली। 

संवाददाता संतोष यादव। इंदौर।

1 साल के बच्चे ने, घर में खेल-खेल में एक छोटी जिंदा मछली उसके मुंह में चली गई, जो गले के पिछले हिस्से में जाकर फंस गई। इसके बाद बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे तुरंत महाराजा यशवंत राव अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को देखते हुए तुरंत इमरजेंसी उपचार शुरू कर दिया। ईएनटी विभाग की टीम ने तुरंत ऑपरेशन कर करीब 3 इंच की मछली को बाहर निकाला। समय पर इलाज मिलने से बच्चे की साथ सामान्य हो गई। डॉक्टर बोले जोखिम भरा था ऑपरेशन:-डॉक्टर के अनुसार सबसे बड़ी चुनौती यह थी। की मछली जिंदा थी। उसके गलफंडो और पंखों की हलचल से बच्चों के यंत्र और भोजन नली को नुकसान पहुंचाने का खतरा ज्यादा था। ऐसे में ऑपरेशन बेहद जोखिम भरा था। जरा सी चुप में बच्चे की जान जा सकती थी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें