32 पाकिस्तानी डॉक्टर्स इंदौर में फर्जी डिग्रियों पर कर रहे हैं इलाज।:-अधिवक्ता शास्त्री।
संवाददाता संतोष यादव।
इंदौर नगर की जनसुनवाई में मंगलवार21/4/26. को एक शिकायत सामने आई है। जहां नगर के चर्चित एडवोकेट श्री शास्त्री जी ने शहर में कथित तौर पर फर्जी पाकिस्तानी डिग्रियों के आधार पर काम कर रहे 32 डॉक्टरों की शिकायत प्रशासन से की है। शिकायत में आरोप लगाया गया, कि यह सभी डॉक्टर इंदौर शहर के अलग-अलग क्लिनिको और अस्पतालों में वर्षों से प्रेक्टिस कर रहे हैं। लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। शिकायतकर्ता शास्त्री जी ने दावा किया है कि कुछ ही समय पहले डॉक्टर ज्ञानचंद पंजवानी और डॉक्टर बागेचा के खिलाफ गलत इलाज से एक महिला की मौत का मामला सामने आया था। उस प्रकरण में हाई कोर्ट के संज्ञान में आने के बाद जब एफ आई आर दर्ज हुई थी। और उनकी डिग्रियां भी संदिग्ध पाई गई थी। अधिवक्ता का कहना ही की पूरे मामले में सूचना के अधिकार के तहत, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संबंधित डॉक्टरो के दस्तावेज और पंजीयन की जानकारी मांगी गई थी। लेकिन समय पर कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद शास्त्री जी ने आज मंगलवार जनसुनवाई में कलेक्टर से इस गंभीर विषय को लेकर शिकायत कर निष्पक्ष जांच, और कार्यवाही की मांग की गई है।












