चार दिन से बिजली गुल, सूख रहीं फसलें, किसानों की मेहनत पर पानी फिरा

पिथनपुर गांव में चार दिन से बिजली गुल, सूख रहीं फसलें, किसानों की मेहनत पर पानी फिरा

संवादाता काव्यांश रावत .उत्तर प्रदेश के एटा जनपद के मिरहची थाना क्षेत्र के पिथनपुर गांव में बीते चार दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। बिजली न होने के कारण गांव के किसान गंभीर संकट में हैं। ट्यूबवेल और मोटरें बंद पड़ी हैं, जिससे मक्का और मूंगफली जैसी फसलें सूखने लगी हैं। किसान बताते हैं कि उन्होंने कर्ज लेकर ये फसलें बोई थीं और अब पूरा खर्च डूबने की कगार पर है।

ग्रामीणों का कहना है कि अचलपुर फीडर से बिजली सप्लाई होती है और वहां कई बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। बिजली विभाग के अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं, जिससे किसानों में भारी नाराजगी है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। प्रशासन से समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की जा रही है।

ये भी पढ़ें फिल्म के बहाने फ्लैट बुलाया, फिर किया गैंगरेप: सांगली से शर्मनाक घटना

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें