नोएडा: थाना नॉलेज पार्क के अंतर्गत पड़ने वाले जीरो प्वाइंट पर मारपीट मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार
संवाददाता: सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने जीरो प्वाइंट पर हुई मारपीट की घटना में वांछित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 की रात थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के जीरो प्वाइंट पर एक कैंटर और स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार युवकों ने कैंटर चालक और उसके हेल्पर के साथ मारपीट की। घटना के संबंध में थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा संख्या 160/2026, धारा 115(2), 352, 324(4), 191(2), 351(2) एवं 118(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने 19 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए घटना में वांछित छह आरोपियों को जीरो प्वाइंट के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रियांश दुबे, रितिक रावत, श्रीनाथ बडे, वर्षित शर्मा, अभिषेक यादव और मौहम्मद बकार के रूप में हुई है।पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की आगे की विवेचना जारी है।












