इंस्टाग्राम पर सुसाइड वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बचाई जान, समय रहते पहुंची बिसरख पुलिस

इंस्टाग्राम पर सुसाइड वीडियो पोस्ट करने वाले युवक की गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बचाई जान, समय रहते पहुंची बिसरख पुलिस

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में सोशल मीडिया सेंटर (पुलिस मुख्यालय) और कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल के समन्वित प्रयासों से थाना बिसरख पुलिस ने एक 21 वर्षीय युवक की समय रहते जान बचाकर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को एक 21 वर्षीय युवक ने अपनी प्रेमिका के परिजनों द्वारा मिलने पर रोक लगाए जाने से मानसिक तनाव और अवसाद में आकर आत्महत्या संबंधी वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इस पोस्ट के संबंध में सुबह 3:48 बजे मेटा कंपनी द्वारा पुलिस महानिदेशक मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल के माध्यम से अलर्ट प्राप्त हुआ।अलर्ट मिलते ही पुलिस मुख्यालय ने युवक की लोकेशन ट्रेस कर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की मीडिया सेल को सूचित किया। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर मीडिया सेल ने तत्काल थाना बिसरख पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।सूचना मिलते ही थाना बिसरख पुलिस युवक के घर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को इंस्टाग्राम पोस्ट की जानकारी दी और युवक के कमरे में पहुंची, जहां वह ब्लेड से अपनी कलाई काटने का प्रयास कर रहा था। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसके हाथ से ब्लेड छीन लिया और परिजनों की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक को घर भेज दिया।पूछताछ में युवक ने बताया कि वह 12वीं पास है और मजदूरी करता है। वह एक युवती से प्रेम करता था, लेकिन युवती के परिजनों द्वारा मिलने पर रोक लगाए जाने के कारण वह मानसिक रूप से बेहद परेशान और अवसादग्रस्त हो गया था। इसी तनाव में उसने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया।पुलिस द्वारा काउंसलिंग किए जाने के बाद युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम नहीं उठाने का आश्वासन दिया। युवक के परिजनों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मानवीय संवेदनशीलता और सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिसकर्मियों की सराहना की। गौतमबुद्ध नगर पुलिस एव— पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ दैनिक चक्र न्यूज़ NCR UP कि अपील यदि आपको या आपके किसी परिचित को आत्महत्या जैसे विचार आ रहे हों, तो कृपया परिवार, मित्रों या किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से तुरंत बात करें। समय पर सहायता मिलना जीवन बचा सकता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें