ग्रेटर नोएडा: घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, 20 लाख के आभूषण बरामद
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
ग्रेटर नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की थाना बीटा-2 पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, अवैध शस्त्र तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई की जानकारी डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री रवि शंकर निम ने दी। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई 2026 को थाना बीटा-2 पुलिस टीम ने एनएसजी गोल चक्कर/एटीएस सोसाइटी क्षेत्र से टेकराम, पवन कुमार और अनिल भाटी को गिरफ्तार किया। इनके साथ दो बाल अपचारियों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पहले बंद पड़े मकानों की रेकी करता था और फिर मौका देखकर सोने-चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान चोरी कर लेता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी अपने साथ अवैध हथियार भी रखते थे। पूछताछ में आरोपियों ने थाना दादरी क्षेत्र के दो तथा थाना बीटा-2 क्षेत्र के दो बंद मकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।बरामदगी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने का हार, मंगलसूत्र, चेन-पेंडेंट, झुमके, अंगूठी, कंगन, बाली, नाक की बाली सहित बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा बच्चों के चांदी के कड़े, पायल, पाजेब, चांदी के सिक्के, एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट), एक तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो अवैध चाकू भी बरामद हुए हैं।गिरफ्तार अभियुक्त टेकराम पुत्र बलेराम, निवासी ग्राम लोधीपुर सोहभन, थाना गणमुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ (हाल पता: ग्राम सोरखा, सेक्टर-115, गौतमबुद्धनगर) पवन कुमार पुत्र नाहर सिंह, निवासी ग्राम चीती, थाना दनकौर, जनपद गौतमबुद्धनगर अनिल भाटी पुत्र बिजेंद्र सिंह, निवासी ग्राम मसौता, थाना सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर ,दो बाल अपचारी पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध थाना बीटा-2 एवं थाना दादरी में चोरी तथा आर्म्स एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।












