गाजियाबाद पुलिस कि सतर्कता से टला बड़ा अपराध चोरी की सरिया बेचने जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 1500 किलो सरिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

गाजियाबाद पुलिस कि सतर्कता से टला बड़ा अपराध चोरी की सरिया बेचने जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 1500 किलो सरिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में थाना कविनगर पुलिस और स्वाट टीम, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1500 किलोग्राम चोरी की सरिया तथा महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली (रजिस्ट्रेशन नंबर UP13AT0972) बरामद की है। दोनों आरोपियों को 19 जुलाई को औद्योगिक क्षेत्र कविनगर स्थित मुखर्जी पार्क के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार, थाना कविनगर पुलिस और स्वाट टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सरिया से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली मोड़कर भागने लगा। घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अलग-अलग ट्रकों से सरिया चोरी कर उसे लोहा मंडी में बेचते थे। घटना वाले दिन भी वे चोरी की सरिया बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी

धर्मेंद्र पुत्र कंवल सिंह, उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी गांव अहार, थाना अहार, जनपद बुलंदशहर।
रोहित पुत्र रविंद्र, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी गांव अहार, थाना अहार, जनपद बुलंदशहर

बरामदगी

1500 किलोग्राम चोरी की सरिया।
एक महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली (रजिस्ट्रेशन नंबर UP13AT0972)।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में थाना कविनगर पुलिस टीम और स्वाट टीम, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद की प्रमुख भूमिका रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें