नीलगाय से टकराई परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की बाइक: एटा में दो गंभीर घायल, एक को हायर सेंटर रेफर

नीलगाय से टकराई परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की बाइक: एटा में दो गंभीर घायल, एक को हायर सेंटर रेफर

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। जिले के मिरहची थाना क्षेत्र में रविवार शाम कासगंज रोड पर हुए सड़क हादसे में दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों छात्र डीएलएड की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अचानक सड़क पार कर रही नीलगाय से टकरा गई। हादसा कासगंज रोड स्थित गांव दतेई के पास हुआ। घायलों की पहचान शिवम वशिष्ठ पुत्र कैलाश चंद्र निवासी सोरों जी और करन कुमार पुत्र सुरेश निवासी नगला भम्भी, कासगंज के रूप में हुई है। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने दोनों छात्रों को जिला मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, शिवम वशिष्ठ की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि करन कुमार का उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर नीलगायों की आवाजाही रहती है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से वन्यजीव नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम की मांग की है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal