अवागढ़ में टूटा बिजली का खंभा बना खतरा: टंकी वाली गली से रोज गुजरते हैं स्कूली बच्चे, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

अवागढ़ में टूटा बिजली का खंभा बना खतरा: टंकी वाली गली से रोज गुजरते हैं स्कूली बच्चे, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा। अवागढ़ कस्बे की बड़ी पानी टंकी वाली गली में एक बिजली का खंभा कई दिनों से टूटा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। टूटे हुए खंभे के नीचे से रोजाना स्कूली बच्चे और राहगीर गुजरने को मजबूर हैं। यह स्थिति किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है, लेकिन विभागीय लापरवाही के कारण अब तक कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। स्थानीय निवासियों डॉक्टर मुनीश अहमद, अफजल खान, बॉबी और दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले की शिकायत कई बार विद्युत विभाग से की जा चुकी है। इसके बावजूद अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते खंभा नहीं बदला गया तो कभी भी जान-माल का नुकसान हो सकता है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि विद्युत विभाग जल्द से जल्द टूटे हुए खंभे की मरम्मत कराए ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटना से बचाव हो सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal