दिल्ली: दो युवकों की चाकू घोंपकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

नबी करीम इलाके के चिनोट बस्ती में दिनदहाड़े दो युवकों की चाकू मारकर हत्या_

दिल्ली: राजधानी दिल्ली के नबी करीम क्षेत्र की चिनोट बस्ती से डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दोपहर के वक्त हुई इस घटना में दो युवकों को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटा छा गया।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजे चिनोट बस्ती इलाके में मृतक युवक मौजदू थे. इस दौरान उनपर बदमाश ने चाकू से वार किया कर मौके से फरार हो गए. नीय लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद युवकों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है।

मृतकों की पहचान 33 साल के अंकित और 32 साल के राहुल के तौर पर हुई है. मृतक अंकित वेल्डिंग का काम करता था. वहीं, राहुल नबी करीम थाने का बीसी (बैड कैरेक्टर) है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक चाकूबाजी से पहले कुछ लोगों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके कारण यह घटना हुई. बताया जा रहा है कि संदिग्ध आरोपी की पहचान हो गई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है. इस झगड़े का कारण मृतक अंकित और संदिग्ध के बीच आपसी रंजिश को बताया जा रहा है. इससे पहले आज ही दिल्ली के मयूर विहार इलाके से फायरिंग की घटना सामने आई थी।

पसरा सन्नाटा

इस घटना के बाद से ही इलाके में सन्नाटा पसर गया है. स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी. हत्या की खबर सुनने के बाद से ही मृतकों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. वह आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इससे पहले आज ही दिल्ली के मयूर विहार इलाके से फायरिंग की घटना सामने आई थी।

ये भी पढ़ें आगरा में बड़ा हादसा: चार दुकानें ढहीं, दो की मौत, रेस्क्यू जारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें