पंजाब: पंजाब सरकार ने एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए 3 आईपीएस और 94 पीपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी है। हाल ही में जारी किए गए आदेशों के मुताबिक, एआईजी से लेकर एसपी स्तर तक कुल 97 पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
इन तबादलों में आईजी रैंक तक के अफसर शामिल हैं। आईपीएस अधिकारी डॉ. रवजोत कौर को एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस बनाया गया है, वहीं अश्विनी गोटियाल को एआईजी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) पंजाब का प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही बत्सा गुप्ता को एआईजी एएनटीएफ लुधियाना नियुक्त किया गया है।
सरकार का यह फैसला प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने और विशेष क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से लिया गया है।














