पत्नि ने प्रेमी संग विवाह की इच्छा जताई.. पति से तलाक ली और तुरंत मन्दिर मे जाकर कर लिया विवाह
UP: हमीरपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति को तलाक देकर इंस्टाग्राम फ्रेंड से शादी करने का फैसला लिया। सीमा कुशवाहा नामक महिला की शादी को सिर्फ 11 महीने ही हुए थे, लेकिन उसने अपने पति मनोज कुमार को छोड़कर साहिल कुशवाहा नामक अपने इंस्टा फ्रेंड से प्यार कर लिया। 
सीमा ने पहले पति से तलाक लिया और फिर तुरंत मन्दिर जाकर साहिल को बुलाया। भगवान को साक्षी मानते हुए दोनों ने वरमाला डालकर शादी रचाई। यह अनोखी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है, और हर किसी की जुबां पर यही चर्चा है कि कैसे सोशल मीडिया ने एक रिश्ते को बदल दिया। अब स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें पुलिस विभाग में बड़ा ट्रांसफर: 3 आईपीएस अफसर समेत 97 अधिकारियों का तबादला












