हाथरस जंक्शन के गांव पुन्नेर में आग लगने से हड़कंप: ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग
संवाददाता: अश्विनी कुमार
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पुन्नेर में बुधवार शाम अचानक आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि गांव में विकास का धान का प्यार रखा हुआ था धन और कुछ जरूरी कागजात रखे गए थे, जिनमें अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
सूचना पर हाथरस जंक्शन प्रभारी पुलिस भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगाने वाले अज्ञात लोगों की तलाश की जा रही है।












