25 नवंबर को इतिहास रचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,राम मंदिर के 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहराएंगे भगवा ध्वज

25 नवंबर को इतिहास रचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,राम मंदिर के 161 फीट ऊंचे शिखर पर फहराएंगे भगवा ध्वज

 

अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर (161 फीट ऊंचे) पर भगवा ध्वज फहराकर एक ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। यह आयोजन मंदिर की पूर्णता और रामनगरी की नई पहचान का प्रतीक होगा।पूरे आयोजन का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, प्रमुख न्यूज चैनल्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर किया जाएगा ताकि देश-दुनिया इस दिव्य क्षण को देख सके।

कार्यक्रम की खास बातें:

21 से 25 नवंबर तक 108 वैदिक आचार्यों द्वारा विशेष पूजा और अनुष्ठान।

ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:00 से 12:30 बजे तक।

191 फीट ऊंचे मुख्य शिखर पर 22×11 फीट का केसरिया ध्वज फहराया जाएगा।

30 प्रमुख स्थलों पर लगेंगी LED स्क्रीन, मंदिर परिसर में 200 फीट चौड़ी विशाल स्क्रीन।

रामकथा, नृत्य, भजन सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगा पूरा शहर।दीपोत्सव की तर्ज पर तोरण द्वार, रंग-बिरंगी लाइटिंग और भव्य सजावट।

अयोध्या शहर अलर्ट मोड पर, हर चौराहे और मार्ग पर कड़ी सुरक्षा तैनाती।नगर निगम को शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के निर्देश जारी।

25 नवंबर को रामनगरी आस्था, श्रद्धा और राष्ट्र गौरव का संगम बनने जा रही है।यह क्षण भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें