हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: दो पक्षों में फायरिंग कर लोकशांति भंग करने के मामले में कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी सफलता
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर गांव में दहशत फैलाने वाले वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त सोनू पुत्र नरेंद्र उर्फ चीनी, निवासी नई बस्ती भगीपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना का विवरण:
दिनांक 08 सितंबर 2025 की रात्रि को थाना कोतवाली नगर पर सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम भगीपुर में दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और फायरिंग हो रही है। घटना से पूरे गांव में भय और दहशत का माहौल बन गया था। इस संबंध में पुलिस ने मु.अ.सं. 472/25, धारा 190, 191(2), 191(3), 194(2), 125, 115(2), 352, 351(3), 109 बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
गिरफ्तारी का विवरण:
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मामले में वांछित हिस्ट्रीशीटर सोनू पुत्र नरेंद्र उर्फ चीनी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
गिरफ्तार अभियुक्त सोनू के विरुद्ध एटा व कासगंज जनपदों में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, लूट, फायरिंग, मारपीट एवं अन्य गंभीर धाराओं में कुल 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1. प्र0नि0 प्रेमपाल सिंह
2. निरीक्षक अजब सिंह
3. का0 पवन कुमार
4. का0 टिंकू सिंह












