जनपद एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब 50 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत हो गई।
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना जैथरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौके की जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। ग्रामीणों के अनुसार मृतक पूरी तरह से स्वस्थ था, लेकिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने किसी प्रकार की शंका जताई है, जिसके चलते पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को सहायता प्रदान करने की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।












